बैंगलोर

लंबी प्रतीक्षा के बाद शुरू हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, यहां के लोग खुश

आज से नए टिकट काउंटर का उद्घाटन भी किया गया
less than 1 minute read
train
लंबी प्रतीक्षा के बाद शुरू हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, यहां के लोग खुशी

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने हुब्बल्ली और गंगावती के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की है। ट्रेन को सोमवार शाम 5 बजे गंगावती से रवाना किया गया।

इस ट्रेन के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि केंंद्र सरकार से मांग करते रहे हैं। कोप्पल सांसद करड़ी संगण्णा, विधायक पारना ईश्वरप्पा मुनवल्ली, अचर हलप्पा बसप्पा ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।

ट्रेन 17303/17304 हुब्बल्ली-गंगावती-हुब्बल्ली एक्सप्रेस, हुब्बल्ली से 4 जून तथा गंगावती से 5 जून से नियमित रूप से चलेगी।

ट्रेन नंबर 17303 हुब्बल्ली से रोजाना 17.20 बजे प्रस्थान करेगी और 21.30 बजे गंगावती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 17304 प्रतिदिन गंगावती से 05.40 बजे प्रस्थान करेगी और 09.30 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी।

कोप्पल सांसद करड़ी संगण्णा ने कहा कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मदद से, गिनिगेरा-रायचूर के बीच 165 किलोमीटर लंबी लाइन का काम जल्द पूरा होगा।

गंगावती रेलवे स्टेशन पर आज से नए टिकट काउंटर का उद्घाटन भी किया गया। स्टेशन पर यात्री सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

Published on:
04 Jun 2019 05:35 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा