बैंगलोर

कर्नाटक बंद के कारण स्कूल और कॉलेजों में अवकाश नहीं

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट (केएएमएस) ने पहले ही बंद में सक्रिय रूप से भाग लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन बंद को नैतिक समर्थन दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 10:22 AM IST
Feature image

शहर Bengaluru के उपायुक्त जगदीश जी. ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा शनिवार को आहूत बंद Karnataka Bandh के कारण स्कूलों और कॉलेजों schools and colleges में अवकाश नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने भी बंद का समर्थन नहीं किया है। स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से काम करेंगे।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट (केएएमएस) ने पहले ही बंद में सक्रिय रूप से भाग लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन बंद को नैतिक समर्थन दिया है। उनका तर्क है कि बंद के कारण परीक्षा कार्यक्रम पर असर पड़ेगा और छात्रों और कर्मचारियों को परेशानी होगी।

राज्य बोर्ड दसवीं (एसएसएलसी) परीक्षा शुक्रवार को शुरू हुई, जबकि सीबीएसइ cbse और आइएससी बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को हैं। सीबीएसइ के कक्षा 12 के छात्र राजनीति विज्ञान की परीक्षा देंगे और आइएससी के छात्र शनिवार को गृह विज्ञान-पेपर 1 (सिद्धांत) की परीक्षा देंगे।

एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, आइएससी परीक्षा exam के लिए गृह विज्ञान का पेपर शनिवार को निर्धारित है। परिषद ने बंद के मद्देनजर स्कूल बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। यह राज्य समर्थित बंद भी नहीं है। माता-पिता सामूहिक रूप से सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हुए बिना अपने बच्चों को परीक्षा के लिए खुद स्कूल छोडऩे के लिए सहमत हुए हैं।

Updated on:
22 Mar 2025, 10:22 AM IST
Published on: