
किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (केएमआइओ) का मैसूरु का बहुप्रतीक्षित किदवई पेरिफेरल कैंसर केंद्र इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होगा।
किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (केएमआइओ) का मैसूरु Mysuru का बहुप्रतीक्षित किदवई पेरिफेरल कैंसर केंद्र इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होगा। इसके शुरू होने से मरीजों को इलाज के लिए बार-बार बेंगलूरु जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी।
केएमआइओ Kidwai Memorial Institute of Oncology के निदेशक डॉ. टी. नवीन ने बताया कि मैसूरु केंद्र की इमारत का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पहले चरण में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग शुरू किए जाएंगे। आने वाले दिनों में इन सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैसूरु में नया केंद्र शुरू होने से बेंगलूरु स्थित केएमआइओ पर भार कम होगा। भवन संस्थान को सौंपे जाने के बाद आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती और उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अनुमान के अनुसार, कर्नाटक Karnataka में हर वर्ष करीब 89 हजार नए कैंसर मामले cancer cases दर्ज होते हैं, जबकि लगभग 2.5 लाख लोग इस बीमारी के साथ जीवन जी रहे हैं। तंबाकू से संबंधित कैंसर के मामले अधिक हैं। केएमआइओ में सामने आने वाले कैंसर के कुल मामलों में 30 प्रतिशत से अधिक तंबाकू जनित Tobacco Related Cancer होते हैं। ऊपर से कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केएमआइओ में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। मरीजों को इलाज के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इसी दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने मैसूरु, शिवमोग्गा और तुमकुरु में पेरिफेरल कैंसर सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है।
कैंसर के मौजूदा जिलेवार आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 तक मैसूरु जिले में पुरुषों में कैंसर के 5,035 मामले और महिलाओं में 6,839 मामले थे। इसी तरह, चामराजनगर में 1,533 पुरुषों और 2,108 महिलाओं में कैंसर था, हासन में 2,589 पुरुषों और 3,512 महिलाओं में, और मांड्या जिले में 2,630 पुरुषों और 3,528 महिलाओं में कैंसर था।
Published on:
03 Mar 2026 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
