बैंगलोर

सूर्य सप्तमी पर निकाला भगवान सूर्य का वरघोड़ा

बेंगलूरु. शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के मुख्य आराध्य भगवान भास्कर के प्राकट्योत्सव पर्व सूर्य सप्तमी शहर के जे.पी. नगर स्थित सूर्यनारायण मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सूर्य भगवान का महाभिषेक के पश्चात करीब पचपन जोड़ों की उपस्थिति में पंडितों के निर्देशन में वेद मंत्रों के साथ मुख्य यजमान सुनील शर्मा एवं चंद्रा […]

less than 1 minute read
Feb 05, 2025
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बेंगलूरु. शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के मुख्य आराध्य भगवान भास्कर के प्राकट्योत्सव पर्व सूर्य सप्तमी शहर के जे.पी. नगर स्थित सूर्यनारायण मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सूर्य भगवान का महाभिषेक के पश्चात करीब पचपन जोड़ों की उपस्थिति में पंडितों के निर्देशन में वेद मंत्रों के साथ मुख्य यजमान सुनील शर्मा एवं चंद्रा शर्मा के सान्निध्य में यज्ञ वेदी में आहुतियां दी गई। भगवान सूर्य के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा।

लाभार्थियों का किया बहुमान

बाद में सूर्य भगवान की उत्सव प्रतिमा को रथ में विराजित आयोजन प्रमुख सुनील शर्मा, संतोष शर्मा एवं चंद्रा शर्मा की अगुवाई में जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रथ को खींचा। रथयात्रा में आगे-आगे सिर पर कलश धारण कर रंगबिरंगी पोशाक में मंगलगीत गाते महिलाएं चल रही थीं। राजस्थान से आए कलाकार प्रवीण सूर्यवंशी एवं पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। सुनील शर्मा ने सभी लाभार्थियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, जे. बाबूलाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, एम. रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, चेतन शर्मा, बी.एल. शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा भूपेश कश्यप, राकेश शर्मा, धर्मेश भोजक, अविनाश शर्मा, दिनेश सांडेसर, विजयकुमार, अरुण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Published on:
05 Feb 2025 07:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर