बैंगलोर

एक सप्ताह में हो अदालत के कर्मचारियों के बकाया का भुगतान

बीएस पाटिल और बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने धारवाड़ बेंच से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए हैं
2 min read
court
एक सप्ताह में हो अदालत के कर्मचारियों के बकाया का भुगतान

बेंगलूरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा कि एक सप्ताह के अंदर उच्च न्यायालय के कर्मचारियों का बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। भुगतान में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की भी बात कही है। बीएस पाटिल और बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने धारवाड़ बेंच से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए हैं।

-------

पुत्र की हत्या कर किया आत्महत्या का प्रयास

बेंगलूरु. बेंगलूरु ग्रामीण जिले दोड्डाबल्लापुर में पति की मौत से दुखी एक महिला ने पुत्र की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के अनुसार दोड्डाबल्लापुर के सोमेश्वर नगर निवासी चन्दर की गत सप्ताह दावणगेरे के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चन्दर एक निजी टीवी चैनल का एंकर था।

चन्दर की पत्नी वीणा (38) पति के मौत के सदमे को बर्दाश्त कर नहीं पा रही थी। उसने पुत्र तुषार (13) का चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बेंगलूरु की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह स्कूल बस तुषार को लेने घर के सामने पहुंची थी।

तुषार हर दिन घर के सामने खड़ा होता था। सुबह में तुषार दिखाई नहीं देने पर स्कूल का कर्मचारी घर की घंटी बजाई। अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखने पर तुषार का शव पलंग पर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जरूरी कार्रवाई कर वीणा को अस्पताल में भर्ती कराया और तुषार के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेेजा। पुलिस ने वीणा के खिलाफ हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

------------

प्रकाश बाबेल का सम्मान
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा यशवंतपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बाबेल का मल्लेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अश्वथ नारायण ने सम्मान किया। प्रकाश बाबेल ने हाल ही में अध्यक्ष का पदभार संभाला है। अश्वथ नारायण ने बाबेल को अध्यक्ष बनने की बधाई दी और उनका पारंपरिक रूप से सम्मान किया। इस अवसर पर गौतमचंद मुथा, रमेश बाबेल आदि उपस्थित थे।

Published on:
01 Jun 2018 06:06 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा