बैंगलोर

आयुष कॉलेज में दाखिले के लिए घटी परसेंटाइल

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण के अनुसार लागू परसेंटाइल संबंधित विस्तृत जानकारी केइए के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
less than 1 minute read
exam
आयुष कॉलेज में दाखिले के लिए घटी परसेंटाइल

बेंगलूरु. राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनइइटी) में कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी भी आयुष कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने परसेंटाइल घटा दिया है।

यह व्यवस्था केवल मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए की गई है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण के अनुसार लागू परसेंटाइल संबंधित विस्तृत जानकारी केइए के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परसेंटाइल घटने के बाद दाखिले के लिए योग्य जिन अभ्यर्थियों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया था वे अब पंजीकरण करा सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों को पूर्व काउंसलिंग में सीटें मिल चुकी हैं और जो दाखिला ले चुके हैं वे फिर से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।

---
ग्राउंड को लेकर बीयू और बीसीयू में ठनी
बेंगलूरु. विभाजन के बाद सेंट्रल कॉलेज ग्राउंड के स्वामित्व को लेकर बेंगलूरु विवि (बीयू) और बेंगलूरु सेंट्रल विवि (बीसीयू) के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है।

हालिया मामले में बीयू और बीसीयू कर्मचारियों के बीच उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब बीसीयू के कर्मचारी ग्राउंड की सफाई कर रहे थे। बीसीयू के अनुसार अचानक बीयू के कर्मचारी आ धमके और वहां कार्यरत कर्मचारियों को बलपूर्वक हटाने लगे।

कर्मचारियों के बीच झड़प के बाद ग्राउंड को फिलहाल विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। बीसीयू के कुलसचिव प्रो. रामचंद्र गौड़ा ने माना की दोनों विवि के कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी लेकिन इसमें बीसीयू की गलती नहीं है।

बीयू के कर्मचारियों ने बीसीयू के कर्मचारियों से बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि वे कई बार उच्चतर शिक्षा विभाग और बीयू प्रशासन से अपील कर चुके हैं कि ग्राउंड बीसीयू को सौंपा जाए।लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

Published on:
08 Nov 2018 06:43 pm