पुष्पा मैसूरु जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रह चुकी है
बेंगलूरु. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न प्रदेश समितियों का पुनर्गठन करते हुए डॉ. बी. पुष्पा अमरनाथ को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।
पुष्पा मैसूरु जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रह चुकी है।
पुष्पा ने बताया कि राहुल गांधी ने उन पर विश्वास रख कर अध्यक्ष बनाया है। अब उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। वे सभी जिलों और तहसीलों का दौरा कर पार्टी को मजबूत करेंगी।
---
साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
बेंगलूरु. साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता अभियान चलाएगी।
इस अभियान में फिल्म सितारों की आवाज में संदेश का प्रचार किया जाएगा।
साइबर क्राइम थानाधिकारी केएन यशवंत कुमार के मुताबिक कन्नड़ राज्योत्सव इस अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन वरिष्ठ अभिनेता अंबरीश की आवाज में जारी किए गए विडियो संदेश को 5 हजार से अधिक लोगों ने देखा।
पुलिस इस पूरे माह कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं को संदेश देने के लिए आमंत्रित करेगी।
इस अभियान में साइबर धोखाधड़ी की जानकारी दी जाएगी।
रोज ऐसे एक अपराध की जानकारी देकर उससे बचने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
साइबर अपराधी कैसे उपभोक्ता को अपने जाल में फंसाते हैं। विडियो संदेश फेसबुक तथा ट्विटर पर अपलोड किए जाएंगे।