बैंगलोर

सत्ता के प्यासे है सिद्धरामय्या

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी बोले
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2021, 6:22 AM IST
सत्ता के प्यासे है सिद्धरामय्या
सत्ता के प्यासे है सिद्धरामय्या

मैसूरु. सत्ता के लिए सिद्धरामय्या किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद प्राप्त करने के लिए कांग्रेस-जनता दल गठबंधन सरकार गिराई थी। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यह बात कही।
उन्होंने चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात कहा, जनता जानती है कि गठबंधन सरकार को गिराकर येडियूरप्पा की सरकार बनाने में सिद्धरामय्या की भूमिका क्या थी? सिद्धरामय्या ने ही अपने समर्थक कांग्रेस विधायकों को त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के लिए उकसाया था।
सिंदगी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जनता दल एस की जड़े मजबूत है। यहा हमेशा जद-एस तथा भाजपा के बीच ही मुकाबला होता है। कांग्रेस का इस क्षेत्र में अस्तित्व नगण्य होने के कारण पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी उतारा है। कांग्रेस का यहां जद-एस तथा भाजपा के बीच परोक्ष मिलीभगत के आरोप बेबुनियाद हैं। इतिहास गवाह है कि सिंदगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस हमेशा तीसरे स्थान पर रही है।
बेंगलूरु में आयकर विभाग के छापों के बारे में उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या और बीएस येडियूरप्पा के बीच मुलाकात के कारण ही यह छापेमारी हुई है। इस मुलाकात की जानकारी भाजपा आलाकमान को मिलने के पश्चात ही आयकर विभाग ने ये छापे मारे हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में भी सिद्धरामय्या का हाथ है।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब