बैंगलोर

चीनी मिलों पर स्थानीय किसानों से गन्ना नहीं खरीदने का आरोप

इस कारण सही समय पर गन्ना उत्पादकों का उत्पाद नहीं बिक पा रहा है जिससे उन्हें नुकसान का डर सता रहा है।
less than 1 minute read
sugar cane
चीनी मिलों पर स्थानीय किसानों से गन्ना नहीं खरीदने का आरोप

मैसूरु. कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ ने राज्य सरकार से चीनी मिलों को पहले स्थानीय किसानों से गन्ना खरीदने के निर्देश देने की अपील की।
मैसूरु जिलाधिकारी अभिराम जी शंकर को इस संबंध में एक पत्र सौंपते हुए किसान प्रतिनिधियों ने सोमवार को उनसे मुलाकात की।

गन्ना उत्पादकों का आरोप है कि चीनी मिलें अन्य राज्यों के उत्पादकों से गन्ना खरीद रही हैं। इस कारण सही समय पर गन्ना उत्पादकों का उत्पाद नहीं बिक पा रहा है जिससे उन्हें नुकसान का डर सता रहा है।

मंड्या के किसानों को लम्बे समय से अपने गन्नों के बिकने का इंतजार है लेकिन चीनी मिलें इस पर ध्यान नहीं दे रही हैं।

इसलिए संघ ने राज्य सरकार को मध्यस्थता की अपील की और मिलों को स्थानीय उत्पादकों से गन्ना खरीदने का निर्देश देने की मांग की है।

इसके अतिरिक्त गन्ना उत्पादकों ने यह भी आरोप लगाया कि चीनी मिलों द्वारा वर्ष 2017-18 के एफआरपी पर गन्ना खरीद की जा रही है। वहीं पिछले वर्ष के एसपीपी की आखिरी किश्त का अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

उन्होंने ऐसे मिलों के खिलाफ का तत्काल कार्रवाई की मांग की। यहां तक कि इस संबंध में चीनी मिलों और गन्ना किसानों के बीच करार हुआ था लेकिन अब वे उसका उल्लंघन कर रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि मिलों द्वारा किसानों को भ्रमित कर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं जिस कारण भुगतान का मामला लटक जा रहा है।

Updated on:
07 Nov 2018 03:49 pm
Published on:
07 Nov 2018 03:49 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा