स्थानीय विधायक उदय गरुड़ाचार, बीबीएमपी पार्षद लीला शिवकुमार तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मां भुवनेश्वरी की पूजा की।
बेंगलूरु. डी.के. लेन में दि बेंगलूरु होलसेल क्लॉथ मर्चेंटस एसोसिएशन ने कन्नड़ ध्वजारोहण किया।
स्थानीय विधायक उदय गरुड़ाचार, बीबीएमपी पार्षद लीला शिवकुमार तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मां भुवनेश्वरी की पूजा की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पिरगल ने अतिथिगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मेघना ने आकर्षक भरत नाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। संचालन समिति के सदस्य गिरीश माकम ने किया। उपाध्यक्ष सुरेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मंड्या के चामणहल्ली गांव के बालगंगाधर नाथ स्वामी स्कूल में गरुवार को कन्नड़ राज्योत्सव पर बन्नूर पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष के कालप्पा ने कन्नड़ ध्वजारोहण किया।
शिक्षकों ने मां भुवनेश्वरी व बालगंगाधर नाथ स्वामी की तस्वीर पर पुष्पहार चढ़ाकर पूजा की। विद्यार्थियोंं ने कन्नड़ व हिंदी देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान हुआ।
शोभायात्रा निकाली। प्रधानाचार्य अंशवतकुमार , व्यवस्थापक आनंद गौड़ा, शिक्षिका पल्लवी गौड़ा सहित स्कूल के स्टॉफ मौजूद थे।