बैंगलोर

अस्पताल से डॉक्टर ने ही चुराया बच्चा, कीमत 14.5 लाख रुपए

बेंगलूरु के अस्पताल की दिल दहलाने वाली घटना
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2021, 4:31 PM IST
newborn-baby-spit-up-gerd.jpg
symbolic

बेंगलूरु. बीबीएमपी अस्पताल से नवजात बच्चे के अपहरण के पीछे के रहस्य को आखिरकार बेंगलूरु पुलिस ने एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के साथ सुलझा लिया है। बेंगलूरु दक्षिण पुलिस द्वारा डॉ रश्मि शशिकुमार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एक साल पुराने मामले का पर्दाफाश किया। डॉ. रश्मि हाल तक बन्नेरघट्टा के एक निजी अस्पताल में मनोचिकित्सक के रूप में काम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, डॉ. ने चामराजपेट में बृहत बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) प्रसूति गृह से एक शिशु का कथित रूप से अपहरण कर लिया था। आरोप है कि डॉ. ने शिशु को उत्तरी कर्नाटक के एक दंपति को बेच दिया। यह दम्पति बच्चे के जन्म से संबंधित मुद्दों के लिए उससे परामर्श कर रहा था।

आरोप है कि डॉ रश्मि ने दंपति से 14.5 लाख रुपए लिए थे और उन्हें एक बच्चा देने का वादा किया था। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले साल मई में बीबीएमपी अस्पताल से बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बच्चे की मां हुस्ना बानो और उनके पिता का नाम नवीद था, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया था और शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 20 कर्मियों की एक टीम बनाई थी।

बयान दर्ज करने में कोताही

अस्पताल परिसर से मिले सीसीटीवी फुटेज खंगालने और फोन कॉल्स की जांच करने के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने जब भी महिला चिकित्सक से उनका बयान दर्ज करना चाहा, महिला ने आनाकानी की। इससे पुलिस का संदेह बढ़ता गया।

बताया जाता है कि दम्पती पिछले कई वर्षों से डॉ. रश्मि के सम्पर्क में थे और उसने दम्पती को किराए की कोख के जरिए बच्चा पाने का प्रस्ताव दिया था। डॉ. ने कहा कि वह एक महिला को अपनी कोख किराए पर देने के लिए राजी कर लेगी। उसने इससे संबंधित नकली दस्तावेज भी दम्पती को दिए।

पिछले दरवाजे से हुई फरार

पिछले साल 28 व 29 मई को वह अस्पताल पहुंची और बच्चे को चुराकर वहां से पिछले दरवाजे से भाग गई। बाद में बच्चे को किराए की कोख से पैदा हुआ बच्चा बताकर दम्पती के हवाले कर दिया।
पाण्डेय ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले किया जाएगा और मामले पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में बम धमाके के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार; आपसी रंजिश में हमले की बात आई सामने

सिद्धारमैया का बड़ा आरोप: ‘फर्जी स्टिंग वीडियो से ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश’, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Karnataka Sting row : कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर सिद्दारमैया बोले-मीडिया से बात नहीं करूंगा

कर्नाटक में न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए बनेगा विशेष संस्थान, डीके शिवकुमार ने कहा- 15-20 एकड़ में तैयार होगा नया कैंपस

राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द