बैंगलोर

शराबियों की कहासुनी में युवक की हत्या

बचाने आया युवक भी घायल
less than 1 minute read
crime
शराबियों की कहासुनी में युवक की हत्या

मंड्या. शराब पीकर दो गुटों के बीच कहासुनी झगड़े में बदल गई। एक युवक के सिर पर वार करने से उसकी मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मैसूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रीरंगपट्टण थाना पुलिस के अनुसार रविवार रात 10 बजे नगुणहल्ली गांव में दो गुटो में झगड़ा हुआ। गुरु गौड़ा के साथियों ने शराब के नशे में धारदार हथियार से हरीश (30) के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

इस अवसर पर बीच-बचाव करने पहुंचा आनंद (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मैसूरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस पूरी रात आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस ने गुरु गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इस अवसर पर उसके 6 साथियों को पकडऩे के लिए पुलिश दबिश दे रही है। श्रीरंगपट्टणम थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया है।

Updated on:
20 Nov 2018 05:43 pm
Published on:
20 Nov 2018 05:43 pm