बैंगलोर

जीतो की महिलाओं ने प्रकृति की गोद में किया योग-ध्यान

संगीतमय योग साधना और ज्ञान चर्चा

less than 1 minute read

बेंगलूरु. जीतो चैप्टर, बेंगलूरु नॉर्थ के अंतर्गत जीतो लेडीज विंग की ओर से दो दिवसीय योग-ध्यान साधना का आयोजन किया गया। कनकपुर रोड के एक ध्यान केंद्र में अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य व शांति के बीच प्रशिक्षक कमल कुमार के निर्देशन में योग निद्रा ध्यान किया। संगीतमय योग साधना और ज्ञान चर्चा ने पिरामिड वैली में सभी को एक सूत्र में बांधे रखा। रायसोनी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के बीच संबंध, नेटवर्किंग और उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया है।

महामंत्री सुमन वेदमुथा ने इस गतिविधियों के संचालन का कार्यभार संभाला। संयोजिका रक्षा छाजेड़ ने संचालन किया और स्वास्थ्य और आहार संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने पर प्रशिक्षण दिया। सह-संयोजिका शिखा तातेड़ ने ट्रेकिंग का महत्व बताया और प्रशिक्षकों का परिचय दिया। संतोष आच्छा, ट्विंकल मुथा, अल्का जैन, संतोष चोरडि़या, दीपू मांडोत, सविता सियाल ने व्यवस्था, संगीता मुथा, सुमन रांका ने तकनीकी कार्यभार सम्भाला। जीतो चैप्टर अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा, महामंत्री सुधीर गादिया, लेडीज विंग संयोजक कमल पुनमिया, मेंटर अर्चना सुराणा, निशा सामर, सरिता खिंवेसरा, रत्नीबाई मेहता ने शुभकामना संप्रेषित की। पिंकी मेहता, नीता गादिया, जयश्री ने ट्विस्टाक्षरी का आयोजन किया एवं विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। महामंत्री सुमन वेदमुथा ने धन्यवाद दिया। लगभग 160 सदस्यों की उपस्थिति रही। उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफ़ना, कोषाध्यक्ष मधु कटारिया, कार्यसमिति सदस्य साधना धोका, सुमन सिंघवी, नीता गादिया, मीना बड़ेरा, संगीता बेताला, सुष्मिता सेठिया, तनुजा मेहता उपस्थित थे।

Updated on:
29 Jun 2024 02:01 pm
Published on:
29 Jun 2024 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर