बैंगलोर

कर्म व धर्म के बीच संतुलन रहे: साध्वी उदितयशा

वर्षीतप पारणा का आयोजन

less than 1 minute read

बेंगलूरु. तेरापंथ सभा, राजाजीनगर के तत्वावधान में आखातीज का आयोजन स्कूल परिसर में हुआ। साध्वी सिद्धप्रभा एवं साध्वी उदितयशा ठाणा 9 के सान्निध्य में 25 तपस्वियों के वर्षीतप के पारणे हुए।
साध्वी सिद्ध प्रभा ने भगवान ऋषभ देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संयम व त्याग की प्रेरणा दी। साध्वी उदित यशा ने भगवान ऋषभ को नवयुग का निर्माता व समाज व्यवस्था का संस्थापक बताते हुए कर्म व धर्म के बीच संतुलन की चर्चा की। ज्ञानशाला व कन्या मंडल ने नाटिका की प्रस्तुति दी। साध्वी उदितयशा ने मोबाइल का वर्षीतप करने की प्रेरणा दी।
सभा अध्यक्ष रोशनलाल कोठारी, स्कूल के चेयरमैन बालकृष्ण ने विचार व्यक्त किए।
साध्वी संगीतप्रभा ने संचालन किया। सभा की ओर से तपस्वियों का सम्मान किया गया। विमल पितलिया ने संयोजन किया। राजाजीनगर तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल की उपस्थिति रही।

Published on:
11 May 2024 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर