बैंगलोर

गाहकों के रुपए उडाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

धोखा देने वाले नाईजीरिया मूल के
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 8:16 PM IST
mobile-phone-fraud.jpg

बेंगलूरु. राम नगर पुलिस ने गाहकों के कार्डो की जानकारी प्राप्त कर नकली क्रेडिट कार्डो से रुपए निकाल कर धोखा देने वाले दो विदेशी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नाईजीरिया मूल के अलूका सान्ड्रा ओरेया (२५), हेन्री एक्यूटिमेन (२५) और पुणे के विजय थामस (२८) के तौर पर की गई है। इनकी गिरफ्तारी से नकद ६० हजार रुपए, लैप टाप, मोबाइल फोन, चार पासपोर्ट और रुपए निकालने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्किमिंग मशीन जब्त की गई। इनकी गिरफ्तारी से कुल ५४ मामले हल किए गए है। तीनों आरोपी जिन एटीएम केन्द्रो में चौकीदार नहीं होते थे। वहां स्किमिंग मशीन को लगाकर गाहकों के क्रेडिट या डेबिट कार्डो का विवरण संग्रहित कर नकली कार्डो के जरिए रुपए निकाला करते थेे। इनके खिलाफ राम नगर में ४४, बेंगलूरु के साईबर पुलिस थाने में ६ और चित्रदुर्गा में ४ मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने गत इसी तरह धोखे से रुपए निकलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने गिरफ्तार आरोपियों को जमानत पर रिहा कराने के लिए गाहकों के रुपए उडाया करते थे। अलूका और हेन्री शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेन्ट वीसा पर भारत आए थे। अपने वीसा की अवधि खत्म होने के बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रहते थे। तीनों मौज मस्ती करने के लिए लाखों रुपए निकाले थे।

Published on: