रविवार को होगा समापन
बेंगलूरु. तीन दिवसीय कला अलंकार-2 प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को चित्रकला परिषद में हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर की तीन सशक्त महिलाओं ने किया। जीतो लेडीज विंग अध्यक्ष बिंदुराय सोनी, जर्नलिस्ट अनुभा जैन एवं ब्लॉगर चारू सरीन गुज्जल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वरिष्ठ कलाकार एमजी डोडामनी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीधर कोमरावली व शिक्षाविद के.के.भंसाली भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
राजस्थान की दीपिका भंसाली के बनाई पेंटिंग इस प्रदर्शनी में अवलोकन व बिक्री के लिए रखी गई हैं। दीपिका पिछले दो दशकों से पेंटिंग्स से जुड़ी हुई हैं। उनके काम में भिन्नता देखने को मिलती है। फ्यूजन मंडला एवं फ्लूएड आर्ट उनकी चित्रकारी की विशेषता है। उनकी पेंटिंग्स देश एवं विदेश में प्रदर्शित की गई हैं तथा उन्हें काफी पुरस्कार भी मिले हैं। इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां पर जो भी पेंटिंग बिकेंगी उसकी 25 प्रतिशत राशि अनाथ आश्रम को दान में दी जाएगी। दीपिका का मानना है आर्ट के माध्यम से चैरिटी के प्रति लोगों में जागरूकता लाना बहुत ही खुशी देता है। यह प्रदर्शनी रविवार तक चित्रकला परिषद में रहेगी। प्रदर्शनी में प्राकृतिक रंग का उपयोग करते हुए पिछवाई पेंटिंग बनाई गई हैं।