बैंगलोर

परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की

ताया जाता है कि नागराज और श्रीधर दोनों भूमिका से प्रेम करते थे

2 min read
परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की

बेंगलूरु. हासन जिले के अरकलगुड़ तहसील मेंं एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके नाम दोड्डा नायकनाकोप्पलू गांव के कृष्ण (55), उसकी पत्नी नंंजम्मा (50)और पुत्री भूमिका (22) बताए गए हैं। तीनों ने रविवार को भोजन में जहर मिलाकर खाया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कृष्ण के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कृष्ण के पुत्र लोकेश और श्रीधर को एक युवक नागराज की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस तरह अपमान होने पर परिवार के तीनों सदस्यों ने आत्महत्या की। बताया जाता है कि नागराज और श्रीधर दोनों भूमिका से प्रेम करते थे। इसीलिए दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। श्रीधर ने कई बार नागराज की पिटाई की थी।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता नीति-धर्म कुछ नहीं जानते : दिनेश

नागराज की 4 अगस्त को हत्या कर उसका शव को खेत मे फेंक दिया गया था। नागराज के माता-पिता ने कृष्ण परिवार पर हत्या कराने का संदेह व्यक्त किया था। पुलिस ने कृष्ण और नंजम्मा से भी पूछताछ कर छोड़ा था। अरकालगुड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार
बेंगलूरु. गदग जिले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रमिक कल्याण बोर्ड से 50,000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत लेते एक दलाल भीमशी को गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार गदग शहर के निवासी एक श्रमिक ने पुत्री का विवाह करने के लिए विवाह लाभ कोष से 50 हजार रुपए के लिए बोर्ड में आवेदन किया था। आरोपी भीमशी ने संबंधित अधिकारी से संपर्क कर आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पांच हजार रुपए देने की मांग की। श्रमिक ने एसीबी पुलिस थाने मेंं शिकायत दर्ज करा दी। सोमवार शाम आरोपी बोर्ड कार्यालय के बाहर रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गदग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

मुझेे समिति की बैठक में भाग लेने से कोई नहीं रोक सकता: विश्वनाथ
Published on:
28 Aug 2018 08:18 pm
Also Read
View All