बैंगलोर

अलग-अलग सडक़ हादसे में दो की मौत

बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत
less than 1 minute read
Nov 24, 2018
death
अलग-अलग सडक़ हादसे में दो की मौत

ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मण्ड्या. जिले में अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौते हो गई। मद्दूर तहसील में बेंगलूरु-मैसूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को ऑटो और बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुडरगुणड्डी गांव निवासी नागेन्द्रा (50) मंड्या से बाइक से गांव को जा रहे थे उसी दौरान समाने से आ रहे ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नागेद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखकर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच कर रही है। इसी तरह की एक अन्य घटना नागमंगला तहसील में हुई। लॉरी के ऑटो को पीछे से टक्कर मारने से ऑटोचालक इस्लाम (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो की सीट पर पीछे बैठे निदाऊदीन (16) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। शव को तहसील के शवगृह में रखा है। पुलिस ने लॉरी को जब्त किया है और इस संबंध में नागमंगला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Published on:
24 Nov 2018 09:56 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा