बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 वाहन जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Lockdown In Banswara, Coronavirus Update : बेवजह बाहर घुमते लोगों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 1:24 PM IST
बांसवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 वाहन जब्त, चार लोग गिरफ्तार,बांसवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 वाहन जब्त, चार लोग गिरफ्तार
बांसवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 वाहन जब्त, चार लोग गिरफ्तार,बांसवाड़ा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 37 वाहन जब्त, चार लोग गिरफ्तार

बांसवाड़ा. शहर में लागू लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने पर कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को 37 वाहन जब्त किए और चार जनों को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि 22 मार्च से लॉकडाउन और धारा 144 लागू है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ व्यक्ति बिना किसी कारण के घरों से बाहर निकलकर घूमते दिखाई दिए। जिनके वाहन मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिए। इसमें दो चार पहिया व 35 दुपहिया वाहन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन का उल्लंघन कर लोगों का जमावड़ा करने पर हाउसिंग बोर्ड निवासी मुरली मनोहर उर्फ अबु पुत्र हरदेसमल सिंधी, फिरोज पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी दानपुर, भंवरसिंह पुत्र ओमप्रकाश बंजारा निवासी बंजारा बस्ती और खांदू कॉलोनी निवासी पंकज पुत्र लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है।

निजी व्यक्ति नहीं जा सकेंगे सब्जी मंडी : - इधर, शहर के समीप ओजरिया सब्जी मंडी में अब निजी व्यक्ति खरीदारी के लिए नहीं जा सकेंगे और थोक सब्जी विक्रेताओं को ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। इसे लेकर उपखंड अधिकारी, कृषि मंडी सचिव, कोतवाली थाना प्रभारी व मंडी में पंजीकृत व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय किया कि ओजरिया सब्जी मंडी से थोक व्यापारी दोपहर 12 बजे तक ही खरीदारी कर सकेंगे। मंडी में सब्जी बेचने वाले किसान व अन्य लोग शाम पांच बजे बाद ही सब्जी बेच सकेंगे। दोपहर 12 बजे तक सब्जी बेचने वालों का मंडी में प्रवेश निषेध रहेगा। किसी निजी व्यक्ति द्वारा मंडी में सब्जी क्रय करने के लिए पहुंचने पर वाहन जब्त किया जाएगा। सब्जी, फल, राशन, दवाई आदि क्रय करने के लिए निजी वाहन का उपयोग सरकार ने वर्जित किया है। ऐसे वाहन पुलिस जब्त करेगी और लॉकडाउन के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।

Published on: