बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : एक दिन में 5 कोरोना पॉजिटिव, रशिया और कजाकिस्तान से आए तीन विद्यार्थी भी संक्रमित

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : अहमदाबाद से आए युवक से मासूम सहित 2 परिजनों में फैला संक्रमण, रोगियों का आंकड़ा 99 तक पहुंचा
less than 1 minute read
बांसवाड़ा : एक दिन में 5 कोरोना पॉजिटिव, रशिया और कजाकिस्तान से आए तीन विद्यार्थी भी संक्रमित
बांसवाड़ा : एक दिन में 5 कोरोना पॉजिटिव, रशिया और कजाकिस्तान से आए तीन विद्यार्थी भी संक्रमित

बांसवाड़ा. जिले में विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के साथ फिर से कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को एक ही दिन में 5 नए कोरोना रोगियों के मिलने से मेडिकल विभाग और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। संक्रमितों में एक महिला और एक पांच साल की बालिका पहले पॉजिटिव आए गढ़ी के युवक के परिवार से है। वहीं बांसवाड़ा शहर की मुस्लिम कॉलोनी में कजाकिस्तान से आई एक युवती और बागीदौरा में रशिया से आए दो रोगियों से नए कंटेनमेंट जोन बन गए है।

सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के संक्रमित होने की आशंका पर सेंपलिंग का सिलसिला जारी है। इससे पहले डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की लैब में शनिवार से लंबित 88 नमूनों की एक जांच रिपोर्ट सुबह मिली, जिसमें 57 नेगेटिव आए। इसके अलावा 30 के नतीजे पेंडिंग रहे। जिले में अबतक करीब 99 पॉजिटिव सामने आए हैं। जिनमें से कई लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

Updated on:
28 Jun 2020 09:49 pm
Published on:
28 Jun 2020 09:49 pm