बांसवाड़ा

VIDEO : कुशलगढ़ में कोरोना मामले को लेकर बोले जिला कलक्टर- ‘लोग करें सहयोग, अन्यथा करनी पड़ेगी सख्त कार्रवाई’

Coronavirus Update, Coronavirus In Banswara, Covid19 Impact : कस्बे में मंगलवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए, मेडिकल-पुलिस टीमें मुस्तैद
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2020, 12:45 PM IST
VIDEO : कुशलगढ़ में कोरोना मामले को लेकर बोले जिला कलक्टर- ‘लोग करें सहयोग, अन्यथा करनी पड़ेगी सख्त कार्रवाई’
VIDEO : कुशलगढ़ में कोरोना मामले को लेकर बोले जिला कलक्टर- ‘लोग करें सहयोग, अन्यथा करनी पड़ेगी सख्त कार्रवाई’

बांसवाड़ा. जिले के कुशलगढ़ कस्बे में कोरोना संदिग्धों की संख्या बढऩे के साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कस्बे में कफ्र्यू के कारण लोग घरों में है और बाजारों में सन्नाटा है। मेडिकल और पुलिस की टीमें अपने-अपने कार्य कर रही है। इधर, जिला कलक्टर कैलाश बैरवा ने बताया कि पिछले दिनों दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से कस्बे में सख्ती के साथ कफ्र्यू लगाया हुआ है। मंगलवार को 4 नए कोरोना संक्रमित लोग सामने आए है। संक्रमित पिता-पुत्र के परिजनों, पड़ोसियों और संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान कुछ लोगों के सहयोग नहीं करने पर सख्ती बरती गई। कलक्टर बैरवा ने कहा कि लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जिस क्षेत्र में लोग संक्रमित मिले है वहां 3 किमी तक पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवश्यकता होने पर 5 किमी क्षेत्र में सख्त प्रतिबंध लगाया जाएगा। फिलहाल टीएडी हॉस्टल में अलग वार्ड बनाकर लोगों को क्वारेंटाइन किया हुआ है। जहां खाने-पीने के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। गौरतलब है कि कुशलगढ़ कस्बे में शनिवार को 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया था। मंगलवार को तीन महिलाओं सहित चार लोग और पॉजिटिव पाए गए है।

Published on: