कोटा

बांसवाड़ा : स्कूल जाने को निकली छात्रा का नहर में मिला शव

अरथूना थाना क्षेत्र के भतार की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 9:11 PM IST
Banswara: found dead body in canal
Banswara: found dead body in canal

अरथूना थाना क्षेत्र के भतार गांव में अपने घर से गुरुवार को स्कूल जाने की बात कहकर निकली छात्रा का दो घंटे बाद नहर से शव बरामद हुआ। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार भतार निवासी लालू पुत्र नाथू खांट अपनी पत्नी के साथ गुरुवार सुबह अपने रिश्तेदार के यहां लोकाचार में चौहान माता गए हुए थे। उनकी बेटी छह वर्षीय कम्पा प्रतिदिन की भांति सुबह नौ बजे घर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय फासरा महूंड़ा जाने बात कहकर निकली। इसके बाद ग्यारह बजे लालू के बड़े भाई वेलजी ने दूरभाष पर इत्तला दी कि कंपा का गनेला पाड़ा (भतार) नहर में शव पड़ा था, जिसको ग्रामीणों ने बाहर निकाला है।

इस जानकारी पर वेलजी, रामजी पुत्र रावजी खांट सहित लोग मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। सूचना पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए बच्ची को परतापुर चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Published on: