Banswara Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में मिशन-25 के तहत बांसवाड़ा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया (Mahendrajit Singh Malviya) को शामिल कर मैदान में उतारा था
Banswara Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी काउंटिंग जारी है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में मिशन-25 के तहत बांसवाड़ा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया (Mahendrajit Singh Malviya) को शामिल कर मैदान में उतारा था।
खबर लिखे जाने तक बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत को कुल 740911 वोट मिल चुके हैं। वे 224330 वोटों से आगे चल रहे हैं।
26 अप्रेल को दूसरे चरण में हुआ था बांसवाड़ा सीट पर मतदान
72.77 फीसदी मतदान हुआ था यहां, राजस्थान में दूसरा सबसे ज्यादा
5 सीटें बांसवाड़ा व 3 सीटें डूंगरपुर जिले की मिलकर बनी है लोकसभा सीट
चुनाव- सांसद- पार्टी
1952- भीखा भाई- कांग्रेस
1957- भोगीलाल पंड्या- कांग्रेस
1962- रतन लाल- कांग्रेस
1967- हीरजी भाई- कांग्रेस
1971- हीरालाल डोडा- कांग्रेस
1977- हीरा भाई- जनता पार्टी
1980- भीखाभाई- कांग्रेस
1984- प्रभु लाल रावत- कांग्रेस
1989- हीरा भाई- जनता दल
1991- प्रभु लाल रावत- कांग्रेस
1996- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
1998- महेंद्रजीत सिंह मालवीय- कांग्रेस
1999- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
2004- धन सिंह रावत- भाजपा
2009- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
2014- मानशंकर निनामा- भाजपा
2019- कनक मल कटारा- भाजपा