बांसवाड़ा

Banswara Lok Sabha Election Results 2024: भाजपा का टूटा सपना, बांसवाड़ा में राजकुमार रोत जीते

Banswara Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: बांसवाड़ा में पिछले दो लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

2 min read

Banswara Lok Sabha Election Results 2024: राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब 247054 वोटों से रहा दिया है।

बता दें कि 2024 के चुनाव में बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर 72.77 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 में बांसवाड़ा में 72.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। कांग्रेस से विधायक होते हुए भी मालवीय भाजपा में शामिल हो गए। पिछले दो लोकसभा सीट में लगातार भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

बीएपी : भारत आदिवासी पार्टी(बीएपी) ने पहली बार सांसद प्रत्याशी खड़ा किया। प्रत्याशी राजकुमार रोत चौरासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पूर्व भी इन्होंने बीटीपी के बैनर तले चौरासी विधानसभा में बतौर विधायक पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
कांग्रेस : कांग्रेस के सिंबोल पर चुनाव लड़े प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर एनएसयूआई के तहत कार्य करते आए हैं। चुनाव में कांग्रेस से बगावत करने के बाद राजनीतिक खेमे में चर्चा और भी बढ़ गई।
भाजपा: छात्र राजनीति से शुरुआत कर राज्य में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय करने वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीया हाल ही में भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। इन्हें चार दशक का राजनीतिक अनुभव है।

बांसवाड़ा में कब कौन जीता ?

चुनाव- सांसद- पार्टी
1952- भीखा भाई- कांग्रेस
1957- भोगीलाल पंड्या- कांग्रेस
1962- रतन लाल- कांग्रेस
1967- हीरजी भाई- कांग्रेस
1971- हीरालाल डोडा- कांग्रेस
1977- हीरा भाई- जनता पार्टी
1980- भीखाभाई- कांग्रेस
1984- प्रभु लाल रावत- कांग्रेस
1989- हीरा भाई- जनता दल
1991- प्रभु लाल रावत- कांग्रेस
1996- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
1998- महेंद्रजीत सिंह मालवीय- कांग्रेस
1999- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
2004- धन सिंह रावत- भाजपा
2009- ताराचंद भगोरा- कांग्रेस
2014- मानशंकर निनामा- भाजपा
2019- कनक मल कटारा- भाजपा

Also Read
View All

अगली खबर