बांसवाड़ा

Banswara Nagar Parishad Result : भाजपा ने मारी बाजी, सिर्फ 3 वोटों से जीती कामिनी आचार्य, जानें और रोचक आंकड़े

Banswara Nagar Parishad Result : बांसवाड़ा नगर परिषद में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली है। इस चुनाव में कई रोचक आंकड़े देखने को मिले, एक उम्मीदवार सिर्फ 3 वोट से जीती। 60 वार्डों में कौन जीता कौन हारा, देखें सारिणी।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2026, 4:00 PM IST
banswara nagar parishad 60 wards result know who won and lost
Nagar Parishad Result : फाइल फोटो पत्रिका

Banswara Nagar Parishad Result : बांसवाड़ा नगर परिषद में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा ने 60 वार्डों में से 34 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं 22 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। एसडीएम भागचंद के अनुसार, नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। इनमें से एक वार्ड में प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। ऐसे में सोमवार सुबह 8 बजे से शेष 59 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। इन 59 वार्डों के लिए कुल 97 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया गया।

सिर्फ 3 वोटों से जीतीं कामिनी आचार्य

बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों में कई में बेहद रोचक मुकाबला हुआ है। वार्ड 11 में भाजपा की कामिनी आचार्य और कांग्रेस के जुमाना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सिर्फ 3 वोटों से कामिनी आचार्य ने जीत दर्ज की। इसके बाद वार्ड 55 में भाजपा के लक्ष्मीकांत ताबियार ने कांग्रेस के लोकेश को सिर्फ 20 वोटों के अंतर से हराया है। वार्ड 48 भाजपा के सुरेश पण्ड्या ने कांग्रेस के अजय को 23 वोटों से पराजित किया। वार्ड 52 में कांग्रेस के धर्मेन्द्र तेली ने भाजपा के कन्हैया लाल राठौड़ पर 23 वोटों से जीत दर्ज की है। वार्ड 28 में कांग्रेस के आशीष मेहता ने भाजपा के तपन मेघवात को 43 वोटों हरा दिया।

सबसे बड़ी जीत भाजपा के महेश चंद्र तेली ने की दर्ज

बांसवाड़ा नगर परिषद में सबसे बड़ी जीत की बात की जाए तो वार्ड 47 में भाजपा के महेश चंद्र तेली ने दर्ज की है। महेश चंद्र तेली ने कांग्रेस के मनोज को 809 वोटों से ​हराया है। इसी प्रकार भारी वोटों से जीत दर्ज करने वालों में वार्ड 37 से भाजपा के चंकी शाह (756), वार्ड 53 से कांग्रेस की बानू बी (670), वार्ड 56 से कांग्रेस के मोहम्मद साजिद नायक (466) और वार्ड 25 से भाजपा के नाहरसिंह (441) शामिल हैं।

आठवीं बार पार्षद बनी देवबाला

वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर चुनावी मैदान में उतरी देवबाला इस बार आठवीं बार लगातार चुनाव जीती है।

बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों का रिजल्ट देखें

वार्डभाजपा (BJP)कांग्रेस (Congress)बीएपी (BAP)विजेता
1दोलतसिंहकेशवलाल निनामाहेमंत राणाकिशोर डिंडोर (निर्दलीय)
2जीवा कुमारीकला—भाजपा
3बापूलालदिपक—अर्जुन लाल मकवाना (निर्दलीय)
4दिनेश राणासुरेश—भाजपा
5दिनेश पूरीगोविन्द गुर्जर—भाजपा
6चांदनीपूनम—भाजपा
7युगलमुकेश—भाजपा
8शीतल भंडारीअरूण—भाजपा
9मुकेश रावतऋतुराज दिक्षित—भाजपा
10हेमंत कुमारसंजय चौधरीविवेक अधिकारीभाजपा
11कामिनीजुमाना—भाजपा
12सोनिया वैष्णवरेखा—भाजपा
13गौरव सिंह रावऊंकारलाल—लोकेंद्र वैष्णव (निर्दलीय)
14सविताप्रमिला—भाजपा
15पिंकी मीणाप्रियंकाकृपा / मनीषकांग्रेस
16इंद्रजीतप्रकाश—कांग्रेस
17राजेश कटारागौतम—कांग्रेस
18नेहा बत्राकैलाश कुंवर—भाजपा
19दीपक जोशीराजेन्द्रकमलेश चरपोटाभाजपा
20मांगीलालमुकेश कुमार—भाजपा
21देवीलालदेवबालापदमचंद सोगराकांग्रेस
22अभिजीत जैनगोकुल—कांग्रेस
23सरोजजसू—भाजपा
24मयंक जेनसुधीर—भाजपा
25नाहर सिंहगोविंदा—भाजपा
26महावीर बोहराराजीव कुमार जुवा—भाजपा
27श्यामा राणागौतम निनामापूर्णानंद पांडेकांग्रेस
28तपन मेघवातआशीष—कांग्रेस
29सूरज थमीरधनेश्वर—भाजपा
30चांदनी जेनआंचल—भाजपा
31संतोष पंवारअनिता—भाजपा
32कांतिलालसेवाललाल—भाजपा
33डिम्पल भट्टअमृत—भाजपा
34रीता डोडियारकला—कांग्रेस
35भारत सिंहविपिन—कांग्रेस
36रानू तोमरप्रियंका मईडासरोज निनामाकांग्रेस
37चंकी शाहदिलीप कुमार—भाजपा
38शाहिद बाजुलेखा खानशबाना खानकांग्रेस
39रफीक मोहम्मदफिरदोस खानसमीर खानकांग्रेस
40शबनम बीशमीमबेनजीरकांग्रेस
41जहीर अहमदमेहबूब खानशाहिद सिंधीकांग्रेस
42गायत्री शर्माप्रदीप तेली—भाजपा
43महेंद्र सिंह राठौड़हेमेन्द्र सिंह—भाजपा
44तरंग मेहतानवीन—भाजपा
45वनिता पाठकसुमन कुंवर—भाजपा
46राकेश कटाराचंदाबबला निनामाकांग्रेस
47महेश चंद्र तेलीमनोज—भाजपा
48सुरेश पण्डयाअजय—भाजपा
49भरत जोशीमुकेश नायक—भाजपा
50फखरुद्दीन हुसैनअब्दुल कादिर—हुसैन इब्राहिम टाटीवाला (निर्दलीय)
51मधु मेहतासुनिता—भाजपा
52कन्हैया लाल राठौड़धर्मेन्द्र तेली—कांग्रेस
53संतोषबानो बीसितारा सिंधीकांग्रेस
54आबिद मंसूरीराजेश्वरी शर्मा—कांग्रेस
55लक्ष्मीकांत ताबियारलोकेशप्रताप मईड़ाभाजपा
56मोहम्मद जावेद शेखमोहम्मद साजिद नायकसिराज खानकांग्रेस
57नईम शेखफखरुद्दीन रतलामवालाहसमत उल्ला खानकांग्रेस
58मोहम्मद सईदनदीम अहमदमोहम्मद समीर रंगरेजकांग्रेस
59रुकसानाशाहिस्ता परवीनशहनाज खानकांग्रेस
60रंगजी निनामाजयेश निनामाप्रदीप गणावाभाजपा
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?