बांसवाड़ा

Rajasthan News: हो जाता उदयपुर जैसा एक और हत्याकांड, दोस्त को मारने के लिए स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा छात्र

Banswara Crime News: स्कूल की छुट्टी के बाद निलेश पुत्र दिनेश भगोरा चाकू लेकर आया। स्कूल गेट पर जब दूसरा छात्र आया तो उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करने लगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 8:19 AM IST
knife in school

Banswara Crime News: बांसवाड़ा के सदर थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जो दोस्त से विवाद के बाद उसे मारने के लिए चाकू लेकर स्कूल पहुंच गया। समय रहते स्कूल प्रबंधन को भनक लग गई, जिस पर अनहोनी से पहले ही छात्र को पकड़ लिया।

स्कूल के दस्तावेज जांच में छात्र के बालिग होने की पुष्टि हुई। उदयपुर में गत दिनों हुए घटनाक्रम के बाद ठीक वैसे ही सरकारी स्कूल में विवाद और चाकूबाजी की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। थानाधिकारी ने बताया कि बांसवाड़ा के कूपड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र निलेश भगोरा (18) का उसके दोस्त से झगड़ा हो गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद निलेश पुत्र दिनेश भगोरा चाकू लेकर आया। स्कूल गेट पर जब दूसरा छात्र
आया तो उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करने लगा।

यह था विवाद

दरअसल, निलेश स्कूल में दूसरे कालांश के बाद चला गया था। इस पर टीचर ने कक्षा में बस्ता देखा तो दूसरे छात्रों से निलेश के बारे में पूछा। संबंधित छात्र ने कहा कि निलेश स्कूल से चुपचाप भाग गया है। इस पर निलेश गुस्सा हो गया और चाकू लेकर छात्र को मारने पहुंच गया।

स्कूल ने दी एफआइआर

संस्था प्रधान विजयकृष्ण वैष्णव ने बताया कि दोनों छात्र कक्षा 11वीं के हैं। छुट्टी के बाद स्कूल के सामने यह घटना हुई। विवाद होने पर जैसे ही दूसरे स्टूडेंट्स से पता लगा मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को ऑफिस में ले आए। यहां पूछताछ की। इसके बाद दूसरे बच्चों ने बताया कि निलेश के पास चाकू है। इस पर स्टाफ से तलाशी ली थी उसके पास चाकू और एक चिलम मिली। आरोपी छात्र के अभिभावक को मौके पर बुलाया। इस दौरान पुलिस भी पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
23 Aug 2024, 8:19 AM IST
Published on: