
Bikaner News सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीन-चार दिन पहले रील बनाकर नशीले पदार्थ का प्रचार करने के आरोप में जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक युवती व एक नाबालिग को निरुद्ध किया था।
युवती ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने एवं उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। युवती ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने अपने फैंस से उसे व उसके परिवार को बचाने की गुहार लगाई है। वीडियों में युवती कहती हुई दिख रही है कि वर्तमान हालात के चलते उसे मरना पड़ेगा। मुझे बचा लो। वहीं दूसरी ओर बीकानेर के जेएनवीसी एसएचओ सुरेन्द्र पचार का कहना है कि युवती ने मादक पदार्थ का प्रचार-प्रसार करने वाला वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो पर संज्ञान लेते कार्रवाई को अंजाम दिलाया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मशहूर युवती को गिरफ्तार किया था और एक नाबालिग को निरुद्ध किया था। पुलिस को इनके घर से 200 ग्राम डोडा भी मिला था। पुलिस कार्रवाई से युवती बौखला गई है और पुलिस पर निराधार आरोप लगा रही है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन लड़कियां दिख रही हैं। इसमें से दो बहने हैं। एक की उम्र 21 वर्ष दूसरे की 18 वर्ष और तीसरी लड़की भी उनकी रिश्तेदार ही है, जो नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस जांच में ही जुट गई।
Updated on:
23 Oct 2024, 2:43 PM IST
Published on:
23 Aug 2024, 7:53 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.