6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जयमलसर में विद्यार्थियों के साथ देखा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा रहे साथ, बालिका सैनिक स्कूल का किया अवलोकन

less than 1 minute read
Google source verification
विद्यार्थियों के साथ देखा सीधा प्रसारण।

विद्यार्थियों के साथ देखा सीधा प्रसारण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का नौवां संस्करण शुक्रवार को प्रसारित हुआ। माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जयमलसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ इसका सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा साथ रहे। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और आगे बढ़ने की सीख दी। संयुक्त निदेशक सुनीता चावला और जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) किशन दान चारण भी साथ रहे। निदेशक सीताराम जाट ने जयमलसर में प्रदेश की पहली बालिका सैन्य स्कूल पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्कूल में दाखिले के लिए मार्च में होने वाली तैयारियों और अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के बारे में जाना।

पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पीएमश्री योजना के तहत वार्षिक उत्सव, खेल दिवस और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी थे। विश्राम मीणा ने कहा कि कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह विद्यार्थियों को अच्छा प्लेटफॉर्म देगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ वर्ष पुराने विद्यालय की अपनी विशेष प्रतिष्ठा है। शिक्षकों को इसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय की स्वच्छता और हरियाली की प्रशंसा की।