5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: मैसेज देखा तो उड़ गए होश; घर में खड़ी कार, यूपी में कट गया टोल

फास्टैग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता एक चौंकाने वाला मामला बीकानेर से सामने आया है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी, लेकिन उसी दौरान उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग से 80 रुपए का टोल टैक्स कट गया।

less than 1 minute read
Google source verification

घर में खड़ी कार का कटा टोल टैक्स। फोटो पत्रिका

बीकानेर। फास्टैग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता एक चौंकाने वाला मामला बीकानेर से सामने आया है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी, लेकिन उसी दौरान उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग से 80 रुपए का टोल टैक्स कट गया। हैरानी की बात यह रही कि यह राशि रात करीब दो बजे महज दो मिनट के अंतराल में काट ली गई।

मैसेज देखा तो उड़ गए होश

कार हासम अली की बहन यासमीन के नाम से पंजीकृत है और फास्टैग भी उन्हीं के मोबाइल नंबर से लिंक है। बुधवार रात टोल कटने का मैसेज आया, लेकिन परिवार ने उसे सुबह देखा। मैसेज पढ़ते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि उस समय कार घर के गैरेज में ही खड़ी थी। वाहन कहीं बाहर गया ही नहीं था।

फास्टैग सिस्टम पर उठे सवाल

घटना के बाद कार मालिक ने इसे गंभीर तकनीकी गड़बड़ी या फास्टैग के दुरुपयोग की आशंका जताई है। हासम अली ने पूरे मामले को लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है। पहले भी बिना वाहन गुजरे फास्टैग से टोल कटने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो स्थायी समाधान निकला। न ही उपभोक्ताओं का भरोसा पूरी तरह बहाल हो पाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर घर में खड़े वाहन से भी टोल कट सकता है, तो फास्टैग की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल कार मालिक साइबर थाना और संबंधित टोल एजेंसी की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।