5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकाया यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले विवाह भवन, मैरिज गार्डन होंगे सीज

यूडी टैक्स वसूली के लिए निगम ने तय किए लक्ष्य

less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम बीकानेर

नगर निगम बीकानेर

वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास (यूडी) टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। बकायादारों को नोटिस भेजने के बाद अब अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने वाले विवाह भवनों और मैरिज गार्डन को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम की नगरीय विकास कर शाखा के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार माली ने बताया कि जिन विवाह भवनों और मैरिज गार्डन का यूडी टैक्स बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई तो संबंधित परिसरों को सीज किया जाएगा।

दो दल गठित
नगर निगम ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए दो विशेष दलों का गठन किया है। ये दल नई गजनेर रोड से पूगल फांटा तक स्थित आवासीय, व्यवसायिक, संस्थानिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमानुसार वसूली करेंगे। यह कार्यवाही की जाएगी। दल संख्या एक में वित्तीय सलाहकार रामजी लाल, राजस्व अधिकारी विकास शर्मा व प्रगति सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक साजिद अली व अरबाज मांगलिया, सहायक कर्मचारी रामदेव नाई शामिल किए गए है। दल संख्या दो में लेखाधिकारी अशोक माली, राजस्व अधिकारी श्योपत राम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजूराम चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल जावा, सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार व जितेन्द्र चांगरा, सहायक कर्मचारी संदीप चांवरिया शामिल किए गए हैं।