बांसवाड़ा

Banswara News: बेणेश्वर मेले में टोल नहीं लगेगा, ग्राम पंचायत की बैठक में निर्णय

Baneshwar Mela 2026 : बेणेश्वर धाम मेले में इस बार वाहन चालकों से इस बार टोल वसूली नहीं होगी।
less than 1 minute read
baneshwar mela
गनोड़ा। बेणेश्वर मेला में टोल वसूली को लेकर अपना पक्ष तहसील कार्यालय में रखती सरपंच मंजुला देवी।

Baneshwar Mela 2026 : बेणेश्वर धाम मेले में इस बार वाहन चालकों से इस बार टोल वसूली नहीं होगी। भारत आदिवासी पार्टी और वाहन चालकों ने गनोड़ा तहसीलदार को ज्ञापन देकर टोल हटाने की मांग की गई थी।

बिछावाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच मंजुला देवी तहसील कार्यालय पहुंचीं और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि इस बार मेले में कोई टोल वसूली नहीं की जाएगी, क्योंकि 21 जनवरी को हुई बैठक में सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया था कि बेणेश्वर मेला आस्था का केंद्र है और यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मेले में लगने वाली दुकानों और पार्किंग के लिए शुल्क तय किया गया है। प्रत्येक दुकान के लिए 2000 शुल्क लिया जाएगा। वहीं, पार्किंग के लिए दोपहिया वाहन के लिए 30, तीन और चार पहिया वाहन के लिए 50, तथा ट्रैक्टर और मिनी बस के लिए 100 शुल्क निर्धारित किया गया है।

सरपंच ने अपने लेटर पैड पर यह भी बताया कि लाइट, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत द्वारा निशुल्क कराई जाएंगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत ने सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से करने का निर्णय लिया है।

Updated on:
24 Jan 2026 06:19 pm
Published on:
24 Jan 2026 06:17 pm