बांसवाड़ा

Rajasthan : बांसवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दिवाली से पहले गांवों में पसरा मातम

Banswara Road Accident : सज्जनगढ़ (बांसवाड़ा). सड़क के किनारे आपस में बातचीत कर रहे तीन युवकों को भील कुआं की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 6:10 PM IST
banswara road accident 3 youths tragic death mourning spreads villages
banswara road accident : हादसा में तीन युवकों की मौत। फोटो पत्रिका

Banswara Road Accident : सज्जनगढ़ (बांसवाड़ा). नेशनल हाईवे-56 पर लसोड़िया पाड़ी में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। तीनों की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई तथा मृतकों के गांवों में मातम छा गया।
एएसआई अमर सिंह ने बताया कि इस मामले में सज्जनगढ़ थाने में संदलाई बड़ी निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

एएसआई अमर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे भड़वेल निवासी सुनील पुत्र फूलजी पटेल (25 वर्ष) लसोड़िया पाड़ी में नेशनल हाईवे के किनारे अपनी साइड में खड़ा था। इसी दौरान खुदनी हाला की तरफ से बाइक पर सेंडनानी निवासी अंकित पुत्र रमेश मछार (21 वर्ष) तथा संदलाई बड़ी निवासी धनपाल पुत्र सोहनलाल डोडियार (21 वर्ष) आ रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे अपने दोस्त सुनील को खड़ा देखकर दोनों युवकों ने बाइक रोकी और उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान भील कुआं की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रॉले वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित किया

इस हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों युवकों को सज्जनगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवकों में शामिल 21 वर्षीय धनपाल आठ बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से आठों बहनें गहरे सदमे में हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ट्रोला जब्त कर थाने में खड़ा किया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रोले को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। एएसआई अमर सिंह के अनुसार परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। तीन युवकों की मौत से लसोड़िया पाड़ी सहित आस-पास के गांवों में शोक की लहर है।

Updated on:
1 Nov 2026, 6:10 PM IST
Published on: