बांसवाड़ा

जीजा ने सुलह करवा रहे साले को चाकू घोंपा, पेट से बाहर आई आंतड़ियां, उदयपुर रेफर

Brother-in-law stabs man with knife: बांसवाड़ा। जिले के कुशलगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने अपने साले के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवक की आंतड़ियां पेट से बाहर आ गईं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2026, 9:39 AM IST
चाकू के वार से घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पत्रिका फोटो
चाकू के वार से घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पत्रिका फोटो

Brother-in-law stabs man with knife: बांसवाड़ा। जिले के कुशलगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने अपने साले के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार से युवक की आंतड़ियां पेट से बाहर आ गईं। घायल युवक बहन और जीजा के बीच पिछले 2 महीने से चल रही अनबन को खत्म कराने के लिए समझाइश कर रहा था, जिससे आरोपी जीजा तैश में आ गया और अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के माचा गांव में सोमवार दोपहर की है। गंभीर हालत में युवक को उदयपुर रेफर किया गया। मामले में ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और सज्जनगढ़ थाने के बाद कुशलगढ़ पुलिस के हवाले किया।

सुलह करवाने का आया साला

भतीजे संतोष ने बताया कि घायल रोहित पुत्र याकूब, निवासी अघोरिया उसके काका (चाचा) है। मेरी बुआ (रोहित की बहन) की पिछले 2 महीनों से अपने ससुराल (इटाला) से अनबन चल रही थी। विवाद के चलते वह अपने पीहर में रह रही है। सोमवार को रोहित जब बाजार गया, तो वहां उसकी मुलाकात अपने जीजा से हुई।
​रोहित ने जीजा को रोका और पारिवारिक विवाद सुलझाने की बात कही। वह चाहता था कि उसकी बहन का घर फिर से बस जाए, इसक चलते वह जीजा को समझाते हुए अपने साथ घर ले जाने लगा।

समझाइश बहस में बदली

माचा गांव के पास पहुंचते ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने अपनी जेब से चाकू निकाला और रोहित के पेट में घोंप दिया। चाकू के कारण पेट में 10 सेमी तक गहरा घाव हो गया और आतें तक डैमेज हो गई। वह लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और परिजनों को सौंप दिया।

​पेट फटने से आंत​ड़ियां बाहर, हालत नाजुक

​महात्मा गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर हितेन व्यास ने बताया कि ​चाकू का वार इतना तेज था कि रोहित का पेट फट गया है। ​घाव करीब 10 सेमी से अधिक हुआ है। इसके कारण आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सीटी स्कैन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ​गंभीर हालत में युवक को उदयपुर रेफर किया गया है। सज्जनगढ़ पुलिस थाना प्रभारी धनपत सिंह ने बताया कि परिजन आरोपी को साथ लेकर थाने पर आए थे, लेकिन घटना कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में होने के कारण उन्हें वहां भेजा गया है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
27 Jan 2026, 9:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?