बांसवाड़ा

व्यापारियों को संगठित कर आत्मनिर्भर समाज निर्माण का लिया संकल्प

Rajasthan

पंचाल समाज चौदह चोखरा के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक
भीलूड़ा. पंचाल समाज चौदह चोखरा के व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बैठक डूंगरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी हितेश पंचाल ने की। मुख्य अतिथि घनश्याम पालोदा तथा विशिष्ट अतिथि प्रकाश डूंगरपुर ,पंकज फ़तेहपुरा, प्रदीप घाटोलरहे। व्यापार प्रकोष्ठ के सचिव हितेश पुनाली ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में समाज के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक व्यापारी से वार्षिक सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ से जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। साथ ही समाज के व्यापार को बढ़ावा देने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया।

बैठक में व्यापारियों के पंजीयन अभियान को गति देने, समाज स्तर पर व्यापार मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित कर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, जरूरतमंद व्यापारियों को ऋण एवं विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

प्रकोष्ठ प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का आर्थिक एवं व्यापारिक विकास संभव है। वहीं समाज सुधार प्रभारी घनश्याम पालोदा ने व्यापारियों से एकजुट होकर कार्य करने और पंचाल समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। संचालन विजेंद्र पारसोला ने किया। आभार राजू भाई बांसवाड़ा ने व्यक्त किया।

Updated on:
28 Jul 2026 06:00 am
Published on:
28 Jul 2026 06:00 am