
बिछीवाड़ा। विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय कनबा में वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम शारीरिक प्रभारी नागेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में हुआ। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य और खेलों का महत्त्व बताया। शिशु वाटिका प्रभारी कल्पना त्रिवेदी ने छोटे बच्चों के लिए विभिन्न खेल कराए। वहीं कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए बेट्री टेस्ट, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, चम्मच रेस, कुर्सी रेस और जलेबी प्रतियोगिता सहित कई प्रतिस्पर्धाएं हुईं। ऊंची कूद में हनित साद प्रथम और जागृत पटेल द्वितीय रहे। लंबी कूद में आशीष वगात ने प्रथम तथा माधव पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में वेहित पटेल प्रथम और हैनिक पटेल द्वितीय रहे। कार्यक्रम में डिम्पल जैन, रेणु जैन, उदय सिंह, उत्तम यादव, बाबूलाल पदमात, ललिता ननोमा, भावना सुधार का सहयोग किया।
Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
