बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कागदी नाले की मुंडेर पर फंसी बेकाबू कार, चालक और राहगीरों की सांसे अटकी, बड़ा हादसा टला

Road Accident In Banswara : संकेतक के अभाव में रतलाम मार्ग पर हादसा

less than 1 minute read
बांसवाड़ा : कागदी नाले की मुंडेर पर फंसी बेकाबू कार, चालक और राहगीरों की सांसे अटकी, बड़ा हादसा टला


बांसवाड़ा. रतलाम मार्ग पर कागदी पिकअप वियर स्थित फिल्टर प्लांट के करीब नाले के मुंडेर पर सोमवार दोपहर एक कार बेकाबू होकर फंस गई। गनीमत रही कि किनारे अटकने से वह नाले में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद रतलाम की तरफ से बांसवाड़ा आ रही कार यहां अचानक बेकाबू हुई और बाइतालाब की तरफ से कागदी में मिलने वाले नाले की छोटी पुलिया के किनारे पर पहुंचकर अटक गई। हादसे में कार सवार को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। हादसा देखकर रुके लोगों ने जैसे-तैसे चालक को बाहर निकाला। कार इस कदर फंसी कि आगे-पीछे धकेलकर निकालना मुमकिन नहीं हुआ। बाद में क्रेन मंगवाकर गाड़ी निकलवाई गई। इधर मामले में पुलिस ने सूचना से इनकार किया। गौरतलब है कि बाइतालाब से कागदी में मिलने वाले इस नाले की मुंडेर काफी नीची है। आसपास झाडिय़ां उगने और सडक़ किनारे संकेतक नहीं होने से यहां रात में अक्सर हादसे का अंदेशा रहता है।

Published on:
22 Jun 2020 08:39 pm
Also Read
View All