बांसवाड़ा

चीतरी: प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों का सम्मान

Rajasthan

चीतरी । वागड़ तिरगर सरगडा सेवा संस्थान बांसवाड़ा-डूंगरपुर के तत्वावधान में बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गलियाकोट ओल्ड में हुआ । बैठक में शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया।
अध्यक्षता दीपक गलियाकोट ने की। मुख्य अतिथि उपसरपंच हारून शेख थे । बैठक के दौरान संस्थान के कोषाध्यक्ष पद के लिए मणिलाल बोरी का चयन हुआ। बैठक में शिक्षा, समाजहित एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने समाज के युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया । बैठक में निर्णय लिया गया संस्थान की आगामी बैठक 25 नवंबर 2026 को घाटोल में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में अतिथि बतौर आंमत्रित समृद्ध शेख, अशोक भोई, भीखालाल मालीवाड, मणिलाल, धनपाल, लाल शंकर, सूरजमल, लालजी नारायण, परमेसवर, रतनलाल, विक्रम सहित समाज जन उपस्थित थे। संचालन ललित ने किया। आभार सूरजमल ने व्यक्त किया।

Updated on:
05 Sept 2026 04:22 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am