बांसवाड़ा

राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में कांग्रेस ने पुराने चेहरो पर जताया भरोसा, डूंगरपुर में दो नए चेहरो पर खेला दांव

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 2:16 PM IST
banswara
राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में कांग्रेस ने पुराने चेहरो पर जताया भरोसा, डूंगरपुर में दो नए चेहरो पर खेला दांव

बांसवाड़ा. आखिरकार लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद कांग्रेस ने गुरुवार रात अपने प्रत्याशियों कीे पहली सूची जारी कर दी। वागड़ की नौ सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें बांसवाड़ा जिले की पांच से चार एवं डूंगरपुर की चारों सीटें शामिल हैं। डूंगरपुर जिले में दो सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है, वहीं बांसवाड़ा की चार सीटों पर गत चुनाव में उतरे प्रत्याशियों को दोबारा उतारा है। खास बात यह भी है कि भाजपा ने नौ सीटों में से एक भी महिला प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है, जबकि कांग्रेस ने डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा सीट से पहली बार महिला प्रत्याशी को मौका दिया है। वहीं बांसवाड़ा की गढ़ी सीट से कांता भील लगातार तीसरी बार महिला प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में होंगी। बांसवाड़ा जिले में भाजपा ने जहां चार सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए थे, वहीं कांग्रेस ने इसके उलट पिछले चुनाव के हारे हूुए प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।

Video : राजस्थान का रण : राज्यमंत्री का टिकट कटने के बाद कार्यकर्ता बोले 17 को निर्दलीय भराएंगे नामांकन, रावत बोले धैर्य रखो

बागीदौरा सीट से महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, बांसवाड़ा विधानसभा सीट अर्जुन बामनिया, गढ़ी विधानसभा से कांता भील को फिर से उम्मीदवार बनाया है तो घाटोल से नानालाल निनामा को दुबारा मैदान में उतारा है। कांता और नानालाल पिछला चुनाव हारे थे। टिकट बंटवारे में बामनिया और कांता को टिकट मिलने को मालवीया गुट को झटके के रूप में भी देखा जा रहा है। बागीदौरा सीट को छोडकऱ तीन सीटों पर अब कांग्रेस के पुराने चेहरों का मुकाबला भाजपा के नए चेहरों से होगा। घाटोल में नानालाल का सामना हरेन्द्र निनामा से होगा तो बांसवाड़ा में बामनिया का नए चेहरे हकरू मईड़ा से मुकाबला होगा। गढ़ी में कांता के सामने भाजपा के कैलाश मीणा होंगे। बागीदौरा में मालवीया के सामने फिर से खेमराज ही हैं। डूंगरपुर जिले मे सागवाड़ा सीट से सुरेन्द्र बामणिया, आसपुर से राइया मीणा, चौरासी से मंजूला देवी और डूंगरपुर सीट से गणेश घोघरा को प्रत्याशी बनाया गया है।

Updated on:
16 Nov 2018, 2:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?