
अलवर सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीणा को पार्टी ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। बन्नाराम मीणा कई दिनों से बसपा से दावेदारी पेश कर रहे थे, आज उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। वे अपना नामांकन शनिवार को दाखिल करेंगे। बन्नाराम मीणा को बसपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में चुनावी मुकाबला त्रिकोणिय या चर्तुषकोणिय होने की संभावना है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक जौहरी लाल मीणा को प्रत्याशी बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक सूरजभान धानका को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से अभी यहां प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।