कटीघाटी में अंडरपास बनने के बाद वाहनों की आवाजाही का तरीका भी बदल जाएगा। अभी जिन वाहनों को कटीघाटी से घूमकर आना पड़ता है, उन्हें भविष्य में भूगोर तिराहे पर उतरकर हनुमान सर्किल की तरफ आने का रास्ता मिलेगा। इससे यातायात को अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि निर्माण एजेंसी तय छह महीने की समय सीमा में काम पूरा कर पाती है या नहीं।