31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में भी नाराजगी: टिकट नहीं मिलने से पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने दिया इस्तीफा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 2:09 PM IST

jaipur

कांग्रेस में भी नाराजगी: टिकट नहीं मिलने से पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने दिया इस्तीफा

पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

जयपुर. पूर्व महापौर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से दावेदार मानी जा रही ज्योति खण्डेलवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के कुछ घंटों बाद ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की गुरुवार देर रात जारी पहली सूची में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से अमीन कागजी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि ज्योति खण्डेवाल को यहां से टिकट मिलना तय माना जा रहा था।

ज्योति खण्डेवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है मैंने उसे बखूबी निभाया है, राहुल गांधी जब यहां दौरे पर आए थे तो उन्होंने भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। ज्योति खण्डेलवाल ने कहा, मैंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा राहुल गांधी को भी भेज दिया है, लेकिन मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर काम करती रहूंगी।

कहीं और से चुनाव लड़ने के सवाल पर ज्योति ने कहा, पार्टी अगर अब भी चाहेगी कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए, चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो मैं यह जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। पार्टी अगर मुझ पर भरोसा जताती है तो मैं उस पर खरा उतरुंगी।

पूर्व राज्यपाल के बेटे व बहू ने भी दिया इस्तीफा
इस बीच पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल के पुत्र और पीसीसी सदस्य आलोक व उनकी बहू सविता बेनीवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भी टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शाहपुरा से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व राज्यपाल बेनीवाल के निवास पर पहुंचे। बेनीवाल के चुनाव लड़ने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। कांग्रेस ने यहां से मनीष यादव को टिकट दिया है जो कि भाजपा से 2013 में बागी होकर कांग्रेस में आए थे, वहीं भाजपा से राव राजेन्द्र सिंह मैदान में हैं।