बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले में कोरोना का नया संदिग्ध नहीं, पुराने सात में से छह की रिपोर्ट नेगेटिव

Coronavirus Update, Corona Virus Impact : कुशलगढ़ की संदिग्ध महिला के सेंपल का नतीजा
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 2:01 PM IST
बांसवाड़ा जिले में कोरोना का नया संदिग्ध नहीं, पुराने सात में से छह की रिपोर्ट नेगेटिव
बांसवाड़ा जिले में कोरोना का नया संदिग्ध नहीं, पुराने सात में से छह की रिपोर्ट नेगेटिव

बांसवाड़ा. जिले में मंगलवार को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से मिली कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट राहतभरी रही। यहां सोमवार को लिए सात में से छह सेंपल की जांच के नतीजे नेगेटिव आए। इसके अलावा एक भी नया संदिग्ध शाम तक सामने नहीं आया। इससे जिला अभी कोरोना के कहर से अछूता है। एमजी अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदलाल चरपोटा के अनुसार हालांकि महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे के अलावा गुजरात और अन्य राज्यों में कार्यरत बांसवाड़ा के लोगों की वापसी का सिलसिला बना रहने से यहां स्क्रीनिंग कराने का क्रम जारी है। शाम तक 122 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें कोई भी संदिग्ध सामने नहीं आया। कुछ लोग कोरोना प्रभावित इलाके से आए होने के मद्देनजर उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया। इससे पहले सोमवार को भीलवाड़ा से हाल ही आए सज्जनगढ़ क्षेत्र के जीवाखूंटा के युवक और कुशलगढ़ से लाई गई हाई ग्रेड फीवर से ग्रसित एक महिला का सेंपल सोमवार को लिया गया। इसके साथ ही दानपुर चैक पोस्ट पर तैनात चार और तांबेसरा के एक नर्सिंग स्टाफ सदस्य के रेंडम सेंपल लेकर उदयपुर भेजे गए। इनमें महिला की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है, जबकि छह अन्य सेंपल का नतीजा नेगेटिव आया है।

कलक्टर ने किया मुआयना, देखे बंदोबस्त : - 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के बाद अब मंगलवार को कलक्टर कैलाश बैरवा ने एमजी अस्पताल पहुचकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के चल रहे प्रयासों और इंतजाम का मुआयना किया। सीएमएचओ डॉ. एचएल बैरवा और पीएमओ डॉ. चरपोटा के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों ने यहां बाहर से लॉक आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध भर्ती होने बताए, वहीं करीब जेरिएट्रिक में चल रही स्क्रीनिंग की जानकारी दी। इससे पहले आईसीयू वार्ड से गुजरते समय उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा, तो बताया गया कि दस में से छह बैड आरक्षित किए गए हैं। बाद में संतुष्टि जताते हुए कलक्टर लौट गए। गौरतलब है कि इससे पहले एसडीएम पीएस चुंडावत दो बार अस्पताल का जायजा ले चुके हैं।

Published on: