बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में तौकते का असर : रिमझिम बरसे बदरा, हवाओं से मौसम ठंडा

Banswara Latest Hindi News : दानपुर में 15 मिमी बारिश, प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर, बिजली ने सताया

2 min read
बांसवाड़ा में तौकते का असर : रिमझिम बरसे बदरा, हवाओं से मौसम ठंडा

बांसवाड़ा. दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान तौकते का असर धीरे-धीरे बांसवाड़ा जिले पर दिखने लगा है। बीती रात से सुबह तक रह-रहकर बारिश हुई। वहीं मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुककर फुहारें और रिमझिम बारिश हुई। हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। वहीं तापमान भी सोमवार के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 33 डिसे रहा। वहीं जिले के दानपुर में 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
चक्रवाती तूफान तौकते का असर यों तो जिले में दो दिनों से बादल छाने और तापमान में गिरावट से पडऩे लगा था, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी से सोमवार को छह डिग्री, मंगलवार को एक डिग्री तापमान गिरने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि उमस भी महसूस हुई। हालांकि देर रात तक रिमझिम बारिश का दौर बना रहा। इधर, कृषि अनुसंधान केंद्र के संभागीय निदेशक डा. प्रमोद रोकडिय़ा ने बताया कि अगले 3 दिनों में मौसम की स्थिति आसमान में बादलों के साथ वर्षा वाली व तेज हवाओं वाली रहने की संभावना है। दिन का तापमान 33 से 36 डिसे. के बीच रहने व रात का तापमान 23 से 25 डिसे. के बीच रहने की सम्भावना है। बुधवार को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
यहां इतनी बारिश
च्तौकतेज् के कारण जिले में पिछले 24 घंटों में कई जगह हल्की बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश दानपुर में 15 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं बांसवाड़ा, केसरपुरा व गढ़ी में पांच-पांच मिमी, लोहारिया, शेरगढ़ व सल्लोपाट में चार-चार मिमी, अरथूना व बागीदौरा में दो-दो तथा जगपुरा, सज्जनगढ़ व कुशलगढ़ में एक-एक मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
बिजली तंत्र गड़बड़ाया
तेज हवाएं चलने से जिले में बिजली तंत्र गड़बड़ाया है। सोमवार रात्रि में कई बार बिजली गुल होने की समस्या बनी रही। हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि में तीन से चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को भी दिन भी समस्या सामने आई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति में आए व्यवधान से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Published on:
18 May 2021 09:32 pm
Also Read
View All