वार्डवासियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव
Also Read
View All 
Bओबरी @पत्रिका.B श्री वागड़ दिगम्बर जैन मण्डल मुंबई की ओर से आयोजित 'उन्नत हृदय देखभाल और जांच महाभियान' का तीसरा चरण संपन्न हुआ। पिछले 45 दिनों से अनवरत चल रहे इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में कुल 180 सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने इसे एक 'बड़ी शुरुआत' बताया, वहीं मार्गदर्शक व प्रायोजक आई. एस. जैन ने 'स्वास्थ्य ही संपदा' का संदेश देते हुए समाज के बेहतर हृदय स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वेच्छा जैन ने भी भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अभियान में हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. बिपिनचंद्र भामरे और उनकी टीम ने सदस्यों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस कार्य में स्मिता भामरे का भी विशेष सहयोग रहा।