बांसवाड़ा

Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा में सोना 71 हजार के पार पहुंचा, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Banswara Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा में सोने के दाम नित नई ऊंचाईयों पर पहुंच रहे हैं। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

less than 1 minute read
banswara_gold_silver_price_today.jpg
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : बांसवाड़ा जिले में सोने के दाम नित नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिले में 24 कैरेट गोल्ड के भाव 71 हजार 70 रुपए प्रति तोला तक पहुंच गए। जबकि, ज्वैलरी का रेट 69 हजार 650 रुपए प्रति तोला रहा। 92 प्रतिशत गोल्ड ज्वैलरी का भाव 65100 रुपए प्रति तोला रहा। चांदी 78100 के करीब पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों के बाजार में बिकवाली कम होती जा रही है। बावजूद इसके बिकवाली कम होने पर बाजार के भाव टूट जाते हैं। पर इस बार सोने के भाव में ऐसा कुछ हो नहीं रहा है। व्यापारियों का कहना है कि विदेशों में महंगाई का असर गोल्ड पर पड़ रहा है।

सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 7 अप्रैल को बांसवाडा में 1 ग्राम चांदी का रेट 74.73 रुपए है। वहीं एक किलो चांदी का रेट 74729 रुपए है। 10 ग्राम चांदी का रेट 74729 रुपए है। वहीं बांसवाड़ा में आज 7 अप्रैल को 24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का भाव 7144 रुपए है। 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम का भाव 6550 रुपए है। गौर करें 29 मार्च को बांसवाड़ा में 24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का भाव 6315 रुपए था। आज 7 अप्रैल को 10 दिन बाद सोने के रेट में 829 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट के एक प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस, नामांकन रद करने की मांग

यह भी पढ़ें - राजस्थान में इस जिले में आधी रात को कांपी धरती, गांव में नींद से उठ भागने लगे लोग, कोई हताहत नहीं

Published on:
07 Apr 2024 12:24 pm