29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट के एक प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस, नामांकन रद करने की मांग

Banswara Dungarpur Lok Sabha Hot Seat : बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट इस वक्त पूरे प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। इस लोकसभा सीट के एक अहम प्रत्याशी राजकुमार रोत को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। भाजपा ने राजकुमार रोत का नामांकन रद करने की मांग की। राजकुमार रोत भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रत्याशी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Apr 2024, 6:18 PM IST

ece_1.jpg

Election Commission

Lok Sabha Elections 2024: बांसवाड़ा लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर। भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रत्याशी राजकुमार रोत को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उधर भाजपा ने नामांकन रद्द करने की मांग की है। भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के प्रत्याशी राजकुमार रोत भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। भाजपा इस सीट की जीत को लेकर आशंकित है। इसलिए जमकर मेहनत कर रही है। इस हॉट सीट पर बाप के चर्चित प्रत्याशी राजकुमार रोत को ऊंट की सवारी करना भारी पड़ गया है। नामांकन रैली में राजकुमार रोत की ऊंट की सवारी पर निर्वाचन आयोग ने अपनी नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।

रिटर्निंग अधिकारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि राजकुमार रोत ने ऊंट पर बैठकर रैली निकाली थी। यह डिस्प्ले ऑफ एनिमल इन रोड शो नियम का उल्लंघन है। दूसरी तरफ भाजपा ने राजकुमार रोत का नामांकन पत्र रद करने की मांग की है।

ऊंट पर बैठकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने 2 अप्रैल को नामांकन रैली निकाली थी। जिसमें राजकुमार ऊंट पर बैठकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। निर्वाचन आयोग का मानना है कि नामांकन में ऊंट पर सवारी करना पशु क्रूरता के श्रेणी में आता है। इस वजह से रोत को नोटिस जारी की है। भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल ने राजकुमार रोत का नामांकन पत्र रद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : पुष्कर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली, जानें पीएम मोदी की 15 बड़ी बातें

बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट इस वक्त पूरे प्रदेश की हॉट सीट बन गई है। यहां के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया है। भाजपा से पहले मालवीया कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। महेंद्रजीत सिंह मालवीया को चुनौती दे रहे हैं बाप प्रत्याशी राजकुमार रोत और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अरविंद डामोर। इस वजह से बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा हॉट सीट बन गई है।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस घोषणा पत्र व डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर आया नया अपडेट, अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग