बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में गोटियो करेगा लोगों को मतदान के लिए जागरूक, ‘गोटियों मारू नाम, 7 दिसंबर वोट नाखजु सोड़ी ने सब काम’

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 4:25 PM IST
banswara
बांसवाड़ा में गोटियो करेगा लोगों को मतदान के लिए जागरूक, ‘गोटियों मारू नाम, 7 दिसंबर वोट नाखजु सोड़ी ने सब काम’

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरुकता के लिए प्रदेशभर में हो रहे नवाचारों के बीच बांसवाड़ा में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की पहल पर वागड़ क्षेत्र के एक नए कार्टून करेक्टर गोटियो ने जन्म लिया है। कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हिम्मतसिंह बारहठ ने सोमवार को इसका लोकार्पण किया। कलक्टर ने बताया कि ए हामरो श्रृंखला को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस कार्टून करेक्टर का निर्माण किया हैं। आगामी दिनों में गोटियो प्रभावी ढंग से अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचा सकेगा। उन्होंने बताया कि जनजाति अंचल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह गोटियो करेक्टर विविध प्रकार से स्थानीय वागड़ी बोली में मतदाताओं को अनिवार्य व प्रलोभनमुक्त मतदान, वीवीपेट संचालन की प्रक्रिया के साथ अधिकाधिक मतदान के संदेश को आकर्षक अंदाज में प्रतिध्वनित करेगा। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक कमलेश शर्मा ने बताया कि यह कार्टून करेक्टर कार्टूनिस्ट आशीष शर्मा ने डिजाइन किया है। इस मौके पर आईसीडीएस उपनिदेशक पार्वती कटारा, दिलीप आचार्य, भंवरलाल गर्ग,सुशील जैन आदि मौजूद थे।

‘भूल न जाना’ सीडी का विमोचन

बांसवाड़ा. विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता के लिए सोमवार को ‘भूल न जाना’ ऑडियो सीडी का विमोचन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तैयार की गई इस ऑडियो सीडी में विशेष गीत व गरबों के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत तथा स्वीप प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी व सीईओ डॉ. भंवरलाल के संदेशों के माध्यम से मतदाताओं को 7 दिसंबर को होने वाले चुनाव में मतदान की अपील की गई। उल्लेखनीय है कि इस सीडी में गीत लेखक सतीश आचार्य व संगीत निर्देशक अचल शाह हैं। गायन लोककलाकार जयसिंह दायमा, दीपिका दीक्षित, बरखा जोशी, वंदना त्रिवेदी ने किया है। इस दौरान जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक मणिलाल छगन, स्वीप प्रकोष्ठ सहायक नोडल अधिकारी भूपेश पण्ड्या, भंवरलाल गर्ग, अमित शाह मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?