30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का केशकाल विधानसभा क्षेत्र, जहां के मजदूर है पलायन करने को मजबूर

इस दौरान सभी मतदाताओं ने अपनी बात रखते हुए एक बात तो स्पष्ट कर दी कि क्षेत्र में मुद्दों की आड़ में सियासत अधिक हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Nov 2018, 4:16 PM IST

Jago Janmat campaign

छत्तीसगढ़ का केशकाल विधानसभा क्षेत्र, जहां के मजदूर है पलायन करने को मजबूर

रायपुर. पत्रिका' ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत जागो जनमत रथ के साथ जनादेश यात्रा शुरू की है। यहां 'पत्रिका' की टीम ने आम मतदाताओं से न केवल क्षेत्र के मुद्दों के बारे में बात की, बल्कि मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान सभी मतदाताओं ने अपनी बात रखते हुए एक बात तो स्पष्ट कर दी कि क्षेत्र में मुद्दों की आड़ में सियासत अधिक हुई। इस यात्रा में रायपुर से निकलकर रात करीब 10 बजे केशकाल के बस स्टैंड पहुंचे। रात होने के कारण व्यापारी वर्ग दुकान बढ़ाने में लगे हुए थे। बढ़ते ठंड के बीच लोगों में सियासी सरगर्मी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी।

'पत्रिका' जनादेश यात्रा 2018 जागो जनमत के रथ के रूकते ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। क्षेत्र के मुद्दों और समस्याओं के बारे में पूछने पर वोटरों ने बेबाकी के साथ अपनी बातें रखी। लोगों का कहना है कि मुद्दों की आड़ में सिर्फ क्षेत्र में सियासत ही हुई है। मजदूर पलायल करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के भूपेश चंद्राकर, रोहित कटारिया, रवि गोयल, किसन यादव, नवरतन श्रीपाल कटारिया, मोहम्मद इमरान कहते हैं कि क्षेत्र में एक सशक्त विधायक की आवश्यकता है, जो यहां के मुद्दों और समस्याओं को बेहतर ढ़ंग से हल कर सके।

एक ओर जहां कांग्रेस के वर्तमान विधायक संतराम नेताम किए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। तो दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी सरकार के कामकाम को गिनाकर वोटर्स को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले चुनाव परिणाम

























प्रत्याशीमतदान
संतराम नेताम53867
सेवकराम नेताम45178
कुल मतदाता170124
वोट का प्रतिशत83.35%

3. विधानसभा को पर्यटन के रूप में पहचान दिलाना