
मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश ने सीएम रमन और सांसद अभिषेक पर लगाए ये आरोप
रायपुर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम रमन सिंह पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में अनबन है अलगाव है। उन्होने कहा कि यह सब बातें अफवाह है इनमें कोई सच्चाई नही है।
आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो 15 साल का प्रकाशन है, रमन सिंह और उनके सांसद पुत्र अभिषेक सिंह, मुख्यमंत्री ने एक कंपनी बनाई। जिसमें उन्हे बहुत मुनाफा हुआ।
भूपेश बघेल ने इस प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधने के अलावा राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी भी दी। भूपेश बघेल से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के बाद 9 और 10 नवम्बर को राहुल का छत्तीसगढ़ दौरा होगा। यहां 9 नवम्बर को रायपुर से पंखाजूर आकर उनका पहला कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 से 1 बजे के बीच किया जाएग। दूसरा कार्यक्रम राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में होगा।
Published on:
06 Nov 2018 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
