30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, इन जगहों पर आमसभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे और यहां अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 6 Nov 2018, 3:27 PM IST

CGNews

चुनावी प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, इन जगहों पर आमसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर. प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे और यहां अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीगसढ़ दौरे की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दी।

भूपेश बघेल से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के बाद 9 और 10 नवम्बर को राहुल का छत्तीसगढ़ दौरा होगा। यहां 9 नवम्बर को रायपुर से पंखाजूर आकर उनका पहला कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 से 1 बजे के बीच किया जाएग। दूसरा कार्यक्रम राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में होगा।

यहां दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच उनकी सभा होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक राजनांदगांव में राहुल का रोड शो होगा, जहां राहुल भारतमाता चौक, मानव मंदिर आदि जगहों से होकर गुजरेंगे। रात को राहुल गांधी राजनांदगांव में ही रूकेंगे।

इसके बाद 10 नवम्बर को चुनाव प्रचार अभियान के लिए राहुल चरामा और कोंण्डागांव पहुंचकर वहां की आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जगदलपुर पहुंचकर राहुल गांधी 3.45 से 4.45 तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।